रामपुर, मई 5 -- बढ़ते साइबर अपराध से लड़ने के लिए अब साइबर पुलिस ने अलग से तैयारी की है। जिले में साइबर कमांडो तैनात किए जाएगें। इसके साथ ही जल्द ही जिले में साइबर सिंघम भी तैयार होंगे। प्रदेश स्तर पर इनके प्रशिक्षण के लिए रामपुर सहित सभी जिलों से आवेदन मांगे गए हैं। आगे चलकर साइबर योद्धाओं की यह फौज साइबर अपराधियों से मुकाबला करने में सक्षम होगी। हालांकि, अभी जोन में तैनात साइबर कमांडो की जिले में मदद ली जाती है। जिले में हर साल करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की लोगों के साथ ठगी हो रही है। इसके अलावा हर साल साइबर अपराध की शिकायतें भी बढ़ रही है। प्रतिदिन आने वाली शिकायतों के अलावा अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए साइबर कमांडो चयनित करने के लिए एक विशेष परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इस परीक्षा में रामपुर से कई साइबर एक्सपर्ट शामिल होंगे। इसमें च...