सीतापुर, मार्च 7 -- बिसवां, संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीएम डॉ. राजागणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल ने की। आला अधिकारियों को फरियादियों ने अपनी परेशानियां बताईं। जिस पर डीएम ने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का समयानुकूल निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो। इस मौके पर एसडीएम शिखा शुक्ला, सीएमओ डा. सुरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 76 शिकायतें आईं। जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। केसरीगंज संवाददाता के अनुसार लहरपुर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी आकांक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.