भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने गंगा में नि:शुल्क नाव परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिए निर्धारित किराया यात्रियों के बदले जिला प्रशासन की ओर से नाविकों को दिया जा रहा है। लेकिन दो दिन पहले जिला प्रशासन से राशि नहीं मिलने पर नाविकों ने हड़ताल कर दी थी। वहीं कुछ यात्री लगातार शिकायत कर रहे थे कि नाविक बीच नदी में पैसे तसीली कर रहे हैं। जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की सुबह बरारी पुल घाट का निरीक्षण किया। मौके पर एसडीओ विकास कुमार भी रहे। यह भी पढ़ें- डीएम के सामने नाविकों ने बताया अब भुगतान की समस्या नहीं डीएम ने नाविकों से जानकारी ली कि अब भी भुगतान की समस्या है क्या? नाविकों ने बताया कि अब भुगतान की समस्या नहीं...