गौरीगंज, जून 20 -- अमेठी। संवाददाता जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी ने गौरीगंज तहसील में लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण का प्रयास किया।डीएम के समक्ष 100 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें। शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय समाधान दिवस सिराथू में डीएम ने सुनी समस्याएं इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिक...