पूर्णिया, जून 10 -- मीरगंज, एक संवाददाता धमदाहा प्रखंड अंतर्गत रंगपुरा दक्षिण पंचायत में 16 जून को प्रस्तावित जन सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। जिला पदाधिकारी पूर्णिया के संभावित निरीक्षण को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद रंगपुरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. प्रमोद प्रभाकर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले। उप विकास आयुक्त पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा समेत अन्य अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगपुरा पहुंचकर उपस्थिति पंजी की जांच की। जांच में चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद उन्हें अनुपस्थित दर्ज करते हुए मामले की रिपोर्ट व...