शाहजहांपुर, मार्च 14 -- नगर पालिका कार्यालय में डीएम के संभावित निरीक्षण को लेकर कर्मचारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है। इसे देखते हुए शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों ने कई घंटों तक कार्यालयों में अभिलेखों को दुरुस्त किया और लंबित फाइलों को व्यवस्थित किया। कई महीनों से धूल खा रही फाइलों का निस्तारण भी जल्दबाजी में किया गया। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और रिकॉर्ड व्यवस्थित करने का काम भी किया गया। उधर, कुछ सभासद भी नगर पालिका से जुड़ी शिकायतों और कथित गड़बड़ियों की फाइल तैयार करने में लगे हैं, जिसे निरीक्षण के दौरान डीएम के सामने रखने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.