देवरिया, अगस्त 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। साइबर अपराध हाल के दिनों में तेजी से जिले में बढ़ा है। डीएम मधुसूदन हुल्गी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर रुपये से मांगने के मामले में साइबर टीम की जांच तेज हो गई है। मेटा से संबंधित आईडी को ब्लाक कराने के साथ ही ईएमआई व आईपी एड्रेस की मांग साइबर थाने की टीम ने की है। जल्द ही दोनों के मिलने के बाद साइबर अपराधी तक टीम पहुंच जाएगी।जिले में हाल के दिनों में साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं। साइबर ठगों से जुड़े कर दर्जनों युवक जिले में साइबर ठगी का रुपये मंगा रहे हैं और उसे ब्लैक से सफेद करने के लिए लोगों का खाता की खरीदारी कर रहे हैं और फिर उस रुपये को डिजिटल करेंसी में बदल दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: जिले में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, डीएम को भी बनाया निशाना इसके बाद उसे रुपये में से अपना कम...