गंगापार, अप्रैल 18 -- शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा, एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम, इंस्पेक्टर बारा संजय कुमार राय एवं तहसील प्रशासन के अधिकारियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए जमीन पर उतर पड़े। उसके बाद भीड़ नियंत्रित हुई। समाधान दिवस में डीएम के पहुंचते ही अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बारा तहसील परिसर में एसीपी कार्यालय की पुरानी मांग पर अधिवक्ताओं और डीएम के बीच नोकझोंक भी हुई। यह भी पढ़ें- फूलपुर में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं ने पेयजल, सरकारी भूमि, तालाब आदि पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। तहसील परिसर...