डीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरे अफसर, 11 वाहन सीज
कानपुर, मई 24 -- कानपुर देहात,संवाददाता। डीएम के निर्देश पर शनिवार रात पुलिस, परिवहन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सिकंदरा तहसील क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों और ट्रकों के खिलाफ अभियान शुरु किया। देर रात चले इस विशेष अभियान में 11 वाहनों को सीज कर दिया गया। एसडीएम सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार, एआरटीओ सोमलता यादव, खनन अधिकारी अर्जुन कुमार एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की। जांच में निर्धारित मानकों से अधिक बालू लोडकर परिवहन करते पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज किया गया। जबकि एक वाहन का ऑनलाइन चालान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग से सड़क सुरक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ सड़कों को भी भारी क्षति पहुंचती है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड और बिना नंबरों वाले वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई शासन की मंशा के अनुरूप जनपद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.