अमरोहा, अप्रैल 10 -- अमरोहा। सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा ने डीएम निधि गुप्ता के निर्देश पर दो बीडीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बताया कि बीडीओ धनौरा नरेंद्र पाल सिंह को प्रशासनिक आधार पर कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ में संबद्ध किया गया है। डीएम ने गुरुवार को उन्हें रिलीव कर दिया। गजरौला बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल को धनौरा बीडीओ की जिम्मेदारी अभी सौंपी गई है। वहीं जोया बीडीओ लोकचंद को गजरौला ब्लॉक में तैनाती दी गई है। अमरोहा बीडीओ नीरज गर्ग को जोया बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...