कौशाम्बी, जून 22 -- नगर पंचायत चायल में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने सोमवार को डीएम के निर्देश पर सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी बृजभान की अगुवाई में टीम पहुंची। टीम ने कार्यों को मौके पर देखा और रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी। चायल के सभासदों ने 16 मार्च को विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, इसके बाद शिकायती पत्र डीएम को सौंपा था। शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि कस्बा में फागिंग और एंटीलार्वा छिड़काव कराए बिना ही धनराशि निकाल ली गई। बताया कि शासन से प्राप्त 92.39 लाख रुपये की धनराशि में से वार्ड संख्या चार आंबेडकर नगर और वार्ड संख्या तीन गांधीनगर में 27.81 लाख रुपये खर्च कर दो हिस्सों में दोयम दर्जे का नाला निर्माण कराया गया है। इसी तरह व...