भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब को नष्ट कराने का काम संबंधित अफसरों ने शनिवार को किया। आबकारी नीति 2026-27 में निहित प्राविधान तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त वाराणसी जोन वाराणसी के अनुमति तथा डीएम के आदेश से उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर ने कार्रवाई किया। गोपीगंज के सोनखरी के पास शराब की दुकान परिसर में वैधता अवधि समाप्ति तक बिक्री के पश्चात अवशेष स्टाक का विनष्टीकरण करवाया गया। इस प्रक्रिया में विदेशी मदिरा के कुल 30 पेटी तथा वाइन के 151 पेटी एक्सपायर्ड मदिरा का विनष्टीकरण किया गया। समिति में उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी सदस्य रहे। बीडीएच 06: गोपीगंज में शनिवार को शराब को नष्ट कराते अफसर।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.