हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़ संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर पशुपालन विभाग, प्रदूषण, पंचायती राज विभाग, औषधि निरीक्षक, पुलिस समेत आधा दर्जन विभागों के अफसरों की टीम ने हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी में डेयरियों की जांच की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.ओपी मिश्री, डिप्टी सीवीओ डा.ओमवीर सिंह, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, जिला पंचायत राज अधिकारी, औषधि निरीक्षक और थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ ग्राम बड़ौदा सिहानी में पहुंचे। जहां टीम ने करीब आधा दर्जन पशुओं की डेयरी की जांच की। जांच में वहां मैली और कुट्टा (बीयर बनने के बाद बचा जौ का अवशेष) मिला। इन्हें पशुओं को खिलाया जा रहा था। इस दौरान डेयरी संचालकों में अफरा तफरी मच गई।डिप्टी सीवीओ डा.ओमवीर सिंह ने ...