डीएम के निर्देश पर दिव्यांग व्यक्ति की पेंशन की प्रक्रिया शुरू
देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के कार्यभार संभालने के बाद जनता दर्शन में तरकुलवा विकासखंड के ग्राम हरपुर निजाम निवासी दिव्यांग दंपति रहमत अली एवं उनकी पत्नी खुशबून अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर दिव्यांग दंपति के पेंशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही उन्हें पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में संबंधित विभाग की टीम दंपति के घर पहुंची और आवश्यक अभिलेखों का संकलन कर रहमत अली की पत्नी खुशबून का दिव्यांग पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन कराया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन प्रस्तावित कर दिया गया है तथा शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के बाद पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।प्रशासन की इस त्वरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.