सासाराम, जून 18 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित पहल का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। नोखा अंतर्गत पंचायत बरांव निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग महिला भारती कुमारी को अब तक बैट्री चालित ट्राईसाइकिल योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। डीएम के निर्देश के बाद पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा भारती की पहचान कर आवश्यक दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया को पूरा कराया गया। इसके बाद बीडीओ के प्रयास से नोखा में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान त्वरित समाधान करते हुए भारती को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। यह भी पढ़ें- डीएम के निर्देश पर दिव्यांग महिला को मिली बैट्री चालित ट्राईसाइकिल यह भी पढ़ें- जनसुनवाई में दिव्यांग को मौके पर दिलाई ...