डीएम के निर्देश के बावजूद अमवार पेयजल परियोजना अधूरी
सोनभद्र, जून 9 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत संचालित अमवार पेयजल समूह योजना में कार्यों की धीमी प्रगति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से लगभग तीन सप्ताह के भीतर क्षेत्र के 15 गांवों में घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी योजना का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत अब तक आधे से भी कम परिवारों को नल कनेक्शन मिल पाया है, जबकि हजारों परिवार आज भी शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित हैं। कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को पुराने जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने पूर्व में योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.