शाहजहांपुर, जून 22 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। जलालाबाद के स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित मिले चिकित्सकों पर कार्यवाई करने को लेकर डीएम के आदेश के बाद भी सीएमओ की कार्यवाई कागजाें की जांच में अटकी है। अब तक किसी भी कर्मी पर कार्यवाई न होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा की माने तो जांच टीम आख्या देने के बाद कार्यवाई की जाएगी। बता दें कि 18 जून को जलालाबाद सीएचसी में डीएम द्वारा निरीक्षण किया गया था, जिसमें ताला लगा होने के साथ सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। जिसके बाद डीएम ने चिकित्सकों के साथ फार्मासिस्ट पर कार्यवाई करने को आदेश दिया था, लेकिन करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्यवाई जांच टीम तक अटक गयी। वहीं सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...