देवरिया, जून 19 -- लार(देवरिया), वाचस्पति मिश्र। देवरिया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार की सुबह डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर काफी संख्या में डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों अस्पतालों पर मिलाकर दो दर्जन से अधिक डॉक्टर और कर्मचारियों के गायब होने की बात कही जा रही है। डीएम सबसे पहले 7:50 पर सीएचसी लार पहुंचे। जहां उपस्थिति पंजिका का अवलोकन पर दो दर्जनों चिकिसाधिकारी समेत कर्मचारी अनुस्थित मिले। इसके बाद वे ओपीडी, प्रसव कक्ष, एमसीएच विंग, लैब, इमरजेंसी समेत अन्य मिलने वाले स्वस्थ सम्बंधित सेवाओं का निरीक्षण ...