भदोही, मई 13 -- भदोही, संवाददाता। जिले में स्टांप शुल्क की वास्तविक देयता सुनिश्चित करने एवं राजस्व हितों की रक्षा के उद्देश्य से डीएम शैलेष कुमार द्वारा पंजीकृत बड़े विलेखों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने एक महत्वपूर्ण विक्रय विलेख का स्थल निरीक्षण कर स्टांप शुल्क एवं निबंधन शुल्क की जांच की। निरीक्षण मौजा हरिरामपुर स्थित आराजी संख्या 25 मि., रकबा 880 वर्ग मीटर अकृषिक भूमि का परीक्षण किया गया। उक्त भूमि का निबंधन 18 अप्रैल को कराया गया था। विलेख में संपत्ति को सेगमेंट 'र' की दर से तथा आसपास व्यावसायिक गतिविधियों को दर्शाते हुए 2 करोड़ 6 लाख रुपये प्रतिफल एवं 2 करोड़ 5 लाख रुपये मूल्यांकन निर्धारित किया गया था। यह भी पढ़ें- टोल स्टाम्प वाद: 6.28 करोड़ रुपये लगा अर्थदंड इसके आधार पर 14 लाख 42 हजार रुपये...