संभल, जनवरी 31 -- डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संयुक्त कार्यालय कलक्ट्रेट, वन कंट्रोल रूम समेत कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर में साफ-सफाई खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित मिले अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को डीएम ने कलक्ट्रेट समेत राजकीय कृषि रक्षा इकाई, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, बाल कल्याण समिति, खनन विभाग, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बहजोई, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय समेत वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच की गई। वन स्टॉप सेंटर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने टूटे फर्श की म...