सिद्धार्थ, नवम्बर 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को बर्डपुर ब्लॉक स्थित पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय मधुबेनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, मिडडेमील व विद्यालय की साफ-सफाई की गहन जांच की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षामित्र अनिल कुमार यादव, प्रमिला श्रीवास्तव व अनुदेशक संजय कुमार अनुपस्थित रहे। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि तीनों का एक दिन का मानदेय रोक दिया जाए, साथ ही आगे से विद्यालय में सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। डीएम के निरीक्षण के समय कुछ बच्चे बिना ड्रेस में पाए गए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी बच्चे विद्यालय की निर्धारित पोशाक में शत-प्रतिशत उपस्थित रहें। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की अनुशासन और स्वच्छता पर विशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.