सिद्धार्थ, जून 4 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 35 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा संतोष कुमार चौधरी लगातार एक जून से तीन जून तक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में समेत डूडा, जिला विकास कार्यालय, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। डीएम को निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी भी अनुपस्थित ...