अमरोहा, जनवरी 6 -- गजरौला, संवाददाता। डीएम व एसपी के निरीक्षण के बाद यातायात पुलिस हटी तो चौपला पर भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते जाम हाईवे के सर्विस मार्ग पर काफी लंबा लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर लोगों को राहत दी। शहर के चौपला पर रोजाना लगने वाले जाम से जनता त्रस्त हो चुकी है। जल्दी जाने वाले लोगों को जाम में फंसने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसपी के निर्देश पर चौपला पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चौकी के पास बेरिकेडिंग लगा दिए गए। साथ ही यातायात पुलिस की टीम भी तैनात की गई। जिसके चलते सोमवार को दिनभर यातायात सुचारू रहा। डीएम व एसपी ने निरीक्षण भी किया। दोनों अधिकारियों के जाने के बाद यातायात पुलिस ने ढील छोड़ दी। जिसके बाद चौपला पर जाम लगना शुरू हो गया।...