गाजीपुर, जून 24 -- जखनिया। आगामी 30 जून को जिलाधिकारी के प्रस्तावित जखनिया ब्लॉक दौरे की सूचना मिलते ही ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेज हो गया है। लंबे समय से उपेक्षित दिखने वाला परिसर अब सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत कार्यों के चलते नया रूप लेता नजर आ रहा है। ब्लॉक परिसर में झाड़ियों की कटाई, कूड़े-कचरे का निस्तारण, भवनों की सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। परिसर में आने वाले लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में यहां उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। स्थानीय लोगों का मानना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना मिलते ही प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसी प्रकार नियमित निरीक्षण हो...