अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। जनपद की पांचों तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता न लेने वाले अफसरों के खिलाफ जिलाधिकारी के तेवर सख्त हो गए हैं। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अनुपस्थिति अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कारण बताने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जन समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण आदि सुविधाओं के बारे में सम्पूर्ण समाधान दिवस जन सामान्य और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसी लिए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता हैं, जिसके क्रम में दो मई को जनपद के समस्त तहसीलो...