चम्पावत, मार्च 8 -- चम्पावत जनपद में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जल संस्थान और जल निगम ने विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के त्वरित समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छमनिया क्षेत्र में हैंडपंप की आयरन रिमूवल किट खराब होने की शिकायत पर जल संस्थान के ईई ने बताया कि देहरादून की अनुबंधित फर्म के माध्यम से इसकी मरम्मत 12 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं पाटन-पाटनी क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त हो चुकी है और 17 मार्च तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।धूरा ग्राम पंचायत में पेयजल किल्लत को देखते हुए फिलहाल टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.