जहानाबाद, दिसम्बर 19 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 25 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, जमाबंदी, परिमार्जन, अतिक्रमण, नल जल योजना, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना, मजदूरी, मुआवजा, लोक शिकायत निवारण केन्द्र, भूमि सुधार उप समाहर्ता, आईसीडीएस कार्यालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, शिक्षा विभाग, अंचलाधिकारी कार्यालय, पंचायती राज विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले लाए गए थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम पुराण निवासी रामाकांत सिंह द्वारा बताया गया कि मौजा पुराण में बिहार सरकार का आम रास्ता जमीन है, जिसपर रा...