बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- डीएम के जनता दरबार लगायी न्याय की फरियाद चेवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक की मनमानी रवैया से तंग आकर नगर पंचायत के सदर बाजार निवासी शम्भु कुमार ने शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की फरियाद लगायी है। दिये गये आवेदन में बताया गया है कि खाता में नाम सुधार करने के लिए उन्हें प्रबंधक द्वारा पिछले एक माह से टहलाया जा रहा है। सारे कागजात देने के बाद भी काम नहीं किया रहा है। डीएम ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...