छपरा, मई 4 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में उपस्थित सभी 59 लोगों की समस्या को सोमवार को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। एकमा के एक आवेदक द्वारा उनकी जमीन की मापी आवेदन देने बाद भी नहीं होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एकमा को अविलंब मापी कराने का निदेश दिया तथा मामले की स्वयं सुनवाई करने का निर्णय लिया। मकेर के एक आवेदक द्वारा उनके बंदोबस्त पर्चे की जमीन पर दखल कब्जा दिलाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी मकेर को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया। नयागांव थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया गया। यह भी पढ़ें- डीएम ने आठ फरियादियों की सुनीं शिकायतें जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को कार्रवाई का...