बक्सर, मार्च 16 -- बक्सर। सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई हुई। इसमें डीएम साहिला ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 15 आवेदन प्राप्त हुआ। 15 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 12 राजस्व विभाग एवं 03 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.