बक्सर, अप्रैल 13 -- बक्सर, हिप्र। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सोमवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों के कुल 30 आवेदनों को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें से सबसे ज्यादा 20 राजस्व विभाग, 07 विकास से व 03 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन दिए गए। इधर, डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी व न्यायोचित तरीके से होगा। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान व अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.