मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक जमीन से संबंधित थे। इन मामलों में दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, भू-विवाद एवं परिमार्जन जैसी समस्याएं प्रमुख थीं। जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी सभी मामलों को संबंधित अंचलाधिकारी को भेज दिया। उन्होंने संबंधित सीओ को नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कर कार्रवाई का प्रतिवेदन समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित विद्यालय प्रबंधन, छात्रवृत्ति एवं शिक्षक उपस्थिति से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.