महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील उपनिबंधक के विरुद्ध बीते कई माह से आंदोलन कर रहे रेवेन्यू बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला द्वारा 20 अप्रैल को आत्मदाह की चेतावनी दी गई थी। अधिवक्ता की आत्मदाह की सूचना ने अधिकारियों को सकते में डाल दिया था। डीएम द्वारा मामले में हस्तक्षेप के बाद अधिवक्ता ने आत्मदाह का फैसला स्थगित कर दिया है, जबकि आंदोलन को जारी रखा है। अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला बीते कई महीनो से तहसील के उपनिबंधक पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए हैं। तहसील परिसर में शव यात्रा से लेकर कई तरह के विरोध प्रदर्शन अधिवक्ता द्वारा किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- एसडीएम की कार्यशैली से क्षुब्ध अधिवक्ता का धरना स्टांप एव रजिस्ट्रेशन के विशेष सचिव लखनऊ के दफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.