ललितपुर, मार्च 21 -- बीते समय असमय बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने शनिवार को जिलाधिकारी के आवास पर प्रदर्शन किया और बोरे में लेकर आए ओले और गेहूं की बर्बाद बालियां उनको दिखाई। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही उनको मुआवजा नहीं दिलाया गया तो उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। कुदरत ने एक बार फिर बुंदेलखंड स्थित अतिपिछड़े जनपद के किसानों की परीक्षा ली है। बीते रोज यहां जोरदार बारिश के साथ कई ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। जिसकी वजह से खेतों में कटने को तैयार गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह खेत पहुंचे किसान खेत में फसलों की हालत देख बिलख पड़े। करमई, गदयाना, कचनौंदा, तेरा, गदयाना, खजरा, टौरिया सहित कई जगह के किसान बोरों में ओले और गेहूं की क्षतिग्रस्त बालियां लेकर जिलाधिकारी आवास आए। यहां किसान काफी...