जौनपुर, जून 4 -- जौनपुर, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्टेडियम में करीब ढाई सौ जूनियर सीनियर खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। विगत दो सप्ताह पूर्व डीएम ने प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया था। उनके आदेश के दो सप्ताह बाद भी स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ। इस सम्बंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ने कोई पहल नहीं की। दो सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जिला खेलकूद कार्यालय एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर निरीक्षण कर परिसर में प्रशिक्षण लेने वाले जूनियर सीनियर खिलाड़ियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला क्रीडा अधिकारी चंदन सिंह से खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण पर चर्चा की। उन्होंने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के चिकित्सा प्रभारी समेत अन्य जिम्मेदारों को आदेश दिया था कि दो दिन के...