पडरौना, जून 8 -- पडरौना, निज संवाददाता। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम रविवार को जंगल बनवीरपुर व लक्षमीपुर गांव में चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने के लिए मौके पर पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश कर चकमार्ग की सीमा निर्धारित की और अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने का निर्देश दिया।

अभियान का उद्देश्य तहसील पडरौना क्षेत्र में लगातार चल रहे इस अभियान के अंतर्गत चकमार्गों का सत्यापन और सीमांकन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की जा रही थी। आरोप था कि रास्ते पर अतिक्रमण होने से किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिक...