रामपुर, दिसम्बर 5 -- मिलक ब्लाक के गांव चिचौली की रहने वाली नगीना का बीते दिनों आशा के पद पर चयन हुआ था मगर उसकी नियुक्ति नहीं हो सकी। नगीना ने इसकी शिकायत डीएम के पास आकर की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने सीएमओ को आदेश जारी किए थे। सीएमओ ने आशा के पद पर चयनित महिला नगीना को नियुक्ति पत्र देते हुए उसकी ज्वाइनिंग करा दी है। इस पर आशा नगीना ने काफी प्रसन्नता जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...