देवरिया, मार्च 19 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत में कथित गबन और अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं की गई है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से स्थानीय स्तर पर नाराजगी है।महुआडीह थाना क्षेत्र के विशुनपुर मुरार निवासी रामजी यादव पुत्र संतोष प्रसाद व हरिकेश यादव ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में गबन व अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मामले में डीएम ने 15 जनवरी को पंचायती राज अधिकारी को जांच सौंपते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा अब तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...