मोतिहारी, जनवरी 5 -- आदापुर, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सात जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित किए जाने के आदेश की अवहेलना का मामला सामने आया है। प्रखंड के श्यामपुर ढाला और आदापुर बाजार के बीच संचालित एक निजी विद्यालय खुला पाया गया। जिसका रविवार को बीडीओ रणधीर कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से वर्ग संचालन करते पाया गया, जिसकी बीडीओ ने वीडियो व फोटो शूट भी कराई। इस संबंध में बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि विद्यालय संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए बीईओ के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...