कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद के समस्त नागरिकों से स्व गणना किए जाने की अपील की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से कराई जा रही जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। यह भी पढ़ें- जिला जज समेत न्यायिक अधिकारियों ने की स्व-गणनास्व-गणना की प्रक्रिया डीएम ने बताया कि प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया बीते 7 मई से जारी है, जो आगामी 21 मई तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर अपने परिवार एवं मकान संबंधी विवरण दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, सही गणना और सही विकास के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जनगणना दे...