बदायूं, अप्रैल 5 -- साधारण किसान को आयकर विभाग की ओर से जारी नोटिस के मामले में डीएम अवनीश कुमार राय ने दो सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिये हैं। समिति में डीएम ने एडीएम वित्त एवं फाइनेंस एवं वाणिज्यकर से असिस्टेंट कमिश्नर को शामिल किया है। जांच सोमवार से शुरू हो जायेगी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी (मझरा जुल्हैपुरा) निवासी किसान भोला सिंह को आयकर विभाग की ओर से एक नोटिस मिला है। जिसमें किसान के नाम से बनी एक फर्म के माध्यम से जीएसटी के लिए साल 13 करोड़ 63 लाख 53 हजार 289 रुपये का र्टनओवर दिखाया गया है। आयकर ने इंसाइट पोर्टल से जानकारी मिलने पर संबंधित किसान की फर्म के लिए आयकर अधिनियम की धारा 148 ए के तहत नोटिस भेजा है। नोटिस में 16 अप्रैल तक इतने बड़े ट्रांजेक्शन के बावजूद आयकर रिर्टन दाखिल न करने का कारण पूछते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.