रुडकी, अप्रैल 7 -- मंगलौर,संवाददाता। सर्की राजबाहा टूटने से बर्बाद हुई फसलों के मामले में जिलाधिकारी हरिद्वार की सख्ती के बाद प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आई। प्रभावित किसानों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जलमग्न खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम सर्वे रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद किसानों को मुआवजा मिलने की उम्मीद है। बीते सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिला। किसानों ने डीएम को अवगत कराया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है और किसान दाने-दाने को मोहताज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.