आगरा, अप्रैल 20 -- कोई व्यक्ति डीएम प्रणय सिंह की फोटो व्हाटसएप प्रोफाइल पर लगाकर खुद को डीएम बता रहा है। लोगों से रुपये तत्काल ट्रांसफर करने के लिए दबाब बना रहा है। इसकी भनक लगते ही डीएम ने तत्काल कार्यवाही की है। साथ ही आम जनता को भी सतर्क करते हुए कहा कि, कोई भी उनकी फोटो का दुरुपयोग करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस या हमें दें। जिससे आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके। डीएम कार्यालय की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि, संज्ञान में आया है कि, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डीएम प्रणय सिंह का फोटो प्रोफाइल पर लगा कर स्वयं को डीएम प्रणय सिंह बताया जा रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी की फोटो का दुरुपयोग करते हुए विश्वास में लेने का प्रयास किया जा रहा है, तत्काल पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह पूर्णतः फर्जी एवं धोखाधड़ी क...