डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास
शाहजहांपुर, मई 17 -- शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के गांव अरेली निवासी अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए ठगी के प्रयास का मामला उठाया है। अधिवक्ता के अनुसार डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नाम और फोटो से बनी फर्जी आईडी से संदेश भेजकर फर्नीचर बिक्री का झांसा दिया गया और संपर्क करने को कहा गया। शक होने पर जांच कराई गई तो आईडी फर्जी पाई गई। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने कहा कि हमारी आईडी ब्लू टीक है। अन्य से सावधान रहें। यह भी पढ़ें- फर्जी बाबू पर धोखाधड़ी और दलाली का आरोप, डीएम से शिकायत यह भी पढ़ें- महत्वपूर्ण... एक करोड़ की ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार एक करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.