औरैया, जनवरी 29 -- ककोर, संवाददाता। गरीबी और मजबूरी के बीच शिक्षा की लौ जलाए रखने वाले बच्चों के लिए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की पहल एक बार फिर मिसाल बनी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम की निशुल्क पाठशाला में पढ़ रहे 200 छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट, जूते, मोजे और पहचान पत्र वितरित किए गए। नए कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में संचालित इस निशुल्क पाठशाला की शुरुआत एक वर्ष पहले महज 20 बच्चों से हुई थी। आज यह संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि जनपद के कई प्राथमिक विद्यालयों में भी इतनी संख्या में छात्र नामांकित नहीं हैं। इस पाठशाला में पुलिस के जवानों के साथ स्वयं जिलाधिकारी भी बच्चों को पढ़ाते हैं। कक्षाएं रोज सुबह 6:30 से 8 बजे तक संचालित होती हैं। डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.