डीएम की पहल से दिव्यांग संजीव का कर्ज माफ, बेटियों की पढ़ाई का भी उठा जिम्मा
देहरादून, मई 21 -- आर्थिक तंगी और लाचारी के आगे घुटने टेक चुके एक दिव्यांग परिवार के लिए जिला प्रशासन संकटमोचक बना है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ईस्ट पटेल नगर निवासी दिव्यांग संजीव कुमार को भारी-भरकम कर्ज से मुक्ति दिलाई है। साथ ही उनके रोजगार और बेटियों की शिक्षा का प्रबंध भी किया। प्रशासन के अनुसार संजीव कुमार ने वर्ष 2018 में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के लिए 50 हजार रुपये का लोन लिया था। शुरुआती किस्तें चुकाने के बाद वर्ष 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण उनका कारोबार ठप हो गया। वह बैंक को किस्तें नहीं दे पाए, जिसके चलते उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम ने 64,915 रुपये की आरसी काट दी। महज 3000 रुपये की मासिक पेंशन पर परिवार गुजारा कर रहा था। आरसी जारी होने के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। संजीव की पत्नी भी 65% दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.