पीलीभीत, अप्रैल 6 -- जहानाबाद। एसडीएम न्यायिक पवन कुमार समेत अन्य ने रविवार को जहानाबाद के विद्यालय बिलई और प्राथमिक विद्यालय पुरैना में फर्नीचर पहुंचा दिया। अधिकारियों ने इसे डीएम के निर्देश पर बच्चों के लिए की गई बड़ी पहल बताया। पिछले दिनों डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एक अभियान छेड़ा था। इसमें किसी भी परिषदीय विद्यालय में बच्चों को जमीन पर बैठ कर शिक्षण कराना गलत बताते हुए सभी जगह फर्नीचर मुहैयार कराए जाने की पहल की थी। इसी क्रम में जहानाबाद के कुछ विद्यालयों में फर्नीचर नहीं पहुंचा था। इस पर हिन्दुस्तान ने मामले को सुर्खियां बनाया। तब डीएम ने संज्ञान लिया। रविवार को एसडीएम न्यायिक पवन कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमोल कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता ने नगर के सभी स्कूलों में आवश्यकतानुसार फर्नीचर मुहैय्या कराया। जिससे सोमवार से ...