मुंगेर, मार्च 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण उपजे संकट को जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दूर कर दिया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज की व्यक्तिगत पहल पर शुक्रवार को जीविका दीदी की रसोई को तत्काल 4 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन के निर्धारित मीनू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।​संकट के बीच मीनू बदलने की उठी थी मांगःविदित हो कि गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण जीविका दीदी की रसोई के संचालन में बाधा आ रही थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि सामान्य लोगों के लिए कैंटीन को बंद करना पड़ा था, हालांकि मरीजों को भोजन की आपूर्ति जारी रखी गई थी। इसी समस्या को लेकर जीविका दीदी की ओर से गुरुवार को जिलाधिकारी और सिविल सर्जन डॉ. राजू को...