प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त के निरीक्षण से एक दिन पहले डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान कई पटलों में अव्यवस्था, गंदगी और पत्रावलियों के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाई। डीएम ने नजारत, अंग्रेजी दफ्तर, जनसुनवाई कक्ष, एसडीएम कोर्ट, मुहाफिज खाना और एडीएम कोर्ट सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर फाइलों का रखरखाव अस्त-व्यस्त मिला और फाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर नाजिर को चेतावनी दी। डिप्टी नाजिर को फटकार लगाई। फौजदारी कार्यालय के अभिलेखागार का निरीक्षण करते समय फाइलों का रखरखाव खराब पाया गया, जिस पर कर्मचारी पारसनाथ को कड़ी फटकार लगाई गई। निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.