पीलीभीत, जनवरी 14 -- पीलीभीत। दो दिन पूर्व नगर पंचायत जहानाबाद के अंतर्गत सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा कचरा डीएम की सख्ती के बाद हटवा दिया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पिछले दिनों शनिवार को यहां थाना दिवस से लौटते वक्त निरीक्षण किया था। रास्ते में सड़क के किनारे काफी मात्रा में कचरा और कूड़ा था। इस पर नाराजगी जता कर इसे हटवाने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत के प्रभारी ईओ और एसडीएम न्यायिक पवन कुमार ने टीम नगर पंचायत जहानाबाद की टीम लगा कर साफ सफाई कराई। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.